लक्सर

रुड़की के नगला इमरती गांव में आयोजित जन मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

फिरोज अहमद जिला ग्रामीण प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। आज शुक्रवार मे रुड़की के नगला इमरती गांव में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा आयोजित जन मिलन समारोह कार्यक्रम में सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे जहां पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पगड़ी पहनकर फूलमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन से पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री मन मोहन सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन व्रत रखकर शोक व्यक्त किया। जिसके बाद उन्होंने अपने संबोधन कहां की भाजपा सरकार में विकास कार्य हो रहे हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना का उत्तराखंड में महिला लाभ ले रही है जिसमें एक लाख महिला लखपति बन चुकी है आने वाला समय में सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने की योजना है साथ ही, उन्होंने नकल विरोधी कानून पर बोलते हुए कहा कि 100 से ज्यादा नकल माफिया को जेल में भेजने का काम किया गया नकल विरोधी कानून बनने के बाद भर्ती परीक्षा सफल हुई है और गरीब बच्चों को नौकरी मिली है उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीब लोगों का सहारा बनकर गरीबों के साथ खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी इस दौरान मुख्यमंत्री ने रुड़की लक्सर मार्ग को राजा नरेंद्र मार्ग के नाम से घोषित करने की घोषणा भी की। वहीं इस मौके पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहां की वह मुख्यमंत्री के बड़े आभारी कि बहुत कम समय में उन्होंने कार्यक्रम के लिए समय दिया। उन्होंने कहा कि बारिश में लोग अपने सगों तक की शादी में नहीं जाते लेकिन आज यहां मुख्यमंत्री के प्रोग्राम में 6 हजार से ऊपर लोग शामिल हुए जिनका भी वह तहे दिल से धन्यवाद अदा करते हैं। उन्होंने कहा आज वह वादा करते हैं जल्द ही लंढोरा में चेयरमैन का चुनाव जीत कर मुख्यमंत्री का स्वागत पुनः एक बार फिर करेंगे जिसमें उनके महल में 20 हजार लोगो से ऊपर लोग शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button