हरिद्वार

हरिद्वार में सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन

राजेश कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत की अध्यक्षता में भूपतवाला में होटल पर्ल पर राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।जिसमें राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड के सभी पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तराखंड प्रभारी पूर्व मंत्री चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि हमारी एकता, कार्यकर्ताओं की मेहनत उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल को भाजपा, कांग्रेस के बाद तीसरी ताकत बनाएगी।मिशन 2027 रालोद का लक्ष्य है, 2027 में राष्ट्रीय लोकदल की सरकार बनेगी। प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ने पार्टी का जन जागरण अभियान शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड की जनता के साथ खड़ा है। प्रदेश उपाध्यक्ष देवपाल राठी, प्रदेश महासचिव संगठन अशोक चौधरी,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अनुपम खत्री, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष कमलप्रीत अरोड़ा ने कहा कि संगठन में युवाओं की, महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका होती है। बूथ स्तर से लेकर ऊपर तक पार्टी को मजबूती युवा शक्ति देती है।हम सब मिलकर अपने नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का परचम उत्तराखंड में फहराएंगे। इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी, महा सचिव उदयवीर सिंह, प्रदेश महासचिव पविंदर, प्रदेश सचिव समीर, आसिफ अली, कुर्बान, सरिता चौधरी, श्रीमती राजेश त्यागी, बबीता, अशोक चौधरी, मनोज धारीवाल, राहुल गहलोत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button