पिरान कलियर

दहेज की खातिर भाई के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, दोनों को कलियर पुलिस ने भेजा जेल

जावेद अंसारी पिरान कलियर प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। दहेज की खातिर पति ने अपने भाई के साथ मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों को थाना कलियर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अचपाल पुत्र सहीराम निवासी ग्राम हलवाना थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर ने थाना कलियर पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था कि दहेज की खातिर ससुराल पक्ष के रविंद्र व विकास पुत्रगण पप्पूराम निवासी ग्राम हबीबपुर निवादा थाना कलियर ने विगत 4 मार्च को उसकी बहन की हत्या कर दी थी। थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही थी। विवेचना को संपादित कर रहे नरेंद्र पन्त रुड़की द्वारा घटना में सम्मिलित आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए नोटिस भी जारी किए गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने फरार चल रहा है मृतका के पति रविंद्र व देवर विकास को गांव के ही पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक उमेश कुमार, मुख्य आरक्षी बबलू चौधरी व महिला आरक्षी सोफिया अंसारी शामिल रही।

Related Articles

Back to top button