देहरादून

देहरादून में 21 जून को होगा National V.I.P Press Club का भव्य “राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह कार्यक्रम

राजेश पसरीचा देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। पत्रकारिता, समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से National V.I.P. Press Club द्वारा आगामी 21 जून 2026 को नगर निगम टाउन हॉल, देहरादून में एक भव्य एवं ऐतिहासिक राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

यह समारोह उत्तराखंड के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक माना जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पत्रकार, समाजसेवी, शिक्षाविद, चिकित्सक, उद्योगपति, कलाकार, साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम में समाज और राष्ट्रहित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड के “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य अतिथि” के रूप में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा किए जाने का प्रस्ताव है। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रमेश पोखरियाल निशंक तथा उमेश कुमार अति विशिष्ट अतिथि बंशीधर तिवारी एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल उत्तराखंड सरकार आदि की उपस्थिति अपेक्षित है।

आयोजकों के अनुसार इस भव्य समारोह में दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश एवं अन्य राज्यों से वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा कलाकार विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम पत्रकारिता की गरिमा, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा के मूल्यों को समर्पित रहेगा।

National V.I.P Press Club के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था सदैव पत्रकारों के सम्मान, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रही है। यह समारोह उन व्यक्तित्वों के सम्मान का मंच बनेगा जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को नई दिशा प्रदान की है।

कार्यक्रम के संयोजक मंडल ने सभी पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, व्यापारिक संगठनों तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

National V.I.P Press Club ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह आयोजन समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को राष्ट्र सेवा, सामाजिक दायित्व और पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति प्रेरित करेगा।

Related Articles

Back to top button