देहरादून

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त पर वैधानिक कार्यवाही के डीजीपी ने दिए आदेश

राजेश कुमार देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला अब डीजीपी तक पहुँच चुका है। मामले का संज्ञान लेते हुए डीजीपी ने सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है।
उक्त मामले में पुलिस मुख्यालय द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि आज टिहरी गढ़वाल निवासी आजाद सिंह चौहान डीजीपी अशोक कुमार से उनके कार्यालय में मिले और धोखाधड़ी के संबंध में शिकायती पत्र दिया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया की हीरा सिंह निवासी दोहटिया, कोटाबाग, जनपद नैनीताल ने उनसे व अन्य 05 व्यक्तियों से विदेश भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति तीन लाख रूपए कुल 18 लाख रूपए लेकर हमारे साथ धोखाधड़ी की। अब जब हमारे द्वारा हीरा सिंह से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, तो उसने अपने सम्पर्क करने के सभी माध्यम बन्द कर दिए हैं। शिकायत का संज्ञान लेते हुए अशोक कुमार ने हीरा सिंह उपरोक्त के विरूद्ध तुरंत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही कराने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था को निर्देशित किया है।

Related Articles

Back to top button