हरिद्वार

देशभर में होगा अमर शहीद जगदीश वत्स का यशोगान: जितेन्द्र रघुवंशी

स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के हितों की हर प्रकार रक्षा करेगी सरकार: मदन कौशिक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से शहीद जगदीश वत्स की 101 वीं जयन्ती शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल भावपूर्ण स्वरूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि मदन कौशिक द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत वन्दे मातरम व राष्ट्रगान हुआ‌ के बाद तत्पश्चात मदन कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र, स्वामी शरद पुरी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के अध्यक्ष देशबन्धु, महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी द्वारा शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि, हम ऋणी हैं उन क्रान्तिकारियों के जिन्होंने अपना बलिदान देकर देश को आजाद कराया, जिससे हम आज खुली हवा में साँस ले रहे हैं। कौशिक ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार भी अगले दिनों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के सम्मान के लिए हर संभव कदम उठाएगी तथा जगदीश वत्स की जयन्ती जिलास्तरीय ही नहीं प्रान्तीय और राष्ट्रीय स्तर पर भी मनाई जाएगी। सर्व प्रथम स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त लगभग 173000 तथा लगभग इतने ही राज्य सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं आजादी के पहले शहीद हुए लगभग 732780 क्रांतिकारियों ने अनेक यातनाएं सहकर भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया। हम देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के वंशज हैं, हमारे अंदर भी उन्हीं क्रांतिकारियों का खून दौड़ रहा है, जिन्होंने देश को आजाद कराकर रामराज्य की स्थापना के लिए राजतंत्र के प्रहरियों को सौंप दिया। अपने माता-पिता भाई बहनों के अरमानों पर जगदीश वत्स कितना खरे उतरे, यह तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन आजादी की रणभूमि में अपना बलिदान देकर अमर अवश्य हो गए और अपने गांव खजूरी अकबरपुर का नाम रोशन अवश्य कर गये। मुख्य विकास अधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र ने शहीद जगदीश वत्स की यशगाथा सुनाते हुए कहा कि देशभक्ति का जो मार्ग शहीद जगदीश वत्स ने दिखाया है, वह आज वर्तमान परिस्थितियों में देश को जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठित करने के लिए अनुकरणीय है। डॉ ललित नारायण मिश्र ने वरिष्ठ पत्रकारों अंगवस्त्र, मोतियों की माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने हरित हरिद्वार की प्रेरणा देकर सभी को तुलसी तथा फलदार पौधे भी वितरित किया। कार्यक्रम को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, हरित ऋषि विजय पाल बघेल, सुरेश चन्द्र सुयाल, वरिष्ठ पत्रकार शशि शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ला, चेतना पथ के सम्पादक अरुण पाठक, जगदीश लाल पाहवा, देशबंधु, डॉ वेदप्रकाश आर्य, यशपाल सिंह ने भी सम्बोधित किया। डॉ० नरेश मोहन के संचालन‌ में आयोजित सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा मोतियों की माला पहनाकर किया गया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उपस्थित सभी स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों का अंगवस्त्र के साथ मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया। नगर निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ अनुराग सिंह गौतम, आदित्य गहलौत, आदित्य प्रकाश उपाध्याय, वीरेन्द्र गहलौत, अशोक चौहान, राकेश चौहान, प्रमेश कुमार, दीपेश कुमार, कमल छाबड़ा, अर्जुन सिंह राणा, यशपाल सिंह, ऋषभ गहलौत, कैलाश वैष्णव, श्रीमती मंजुलता उपाध्याय, मंजुलता भारतीय, शोभा गोयल, मनीषा चौहान, राजकुमारी सैनी सहित सेनानी परिवार के नवयुवकों ने भी सराहनीय कार्य किया।

Related Articles

Back to top button