हरिद्वार

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चलाया क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर

कप्तान के निर्देश, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में रेल चौकी प्रभारी उतरे मैदान में

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

हरिद्वार जनपद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के दिशा निर्देश में जनपद थाना प्रभारीयों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हेलमेंट, बिना नंबर प्लेट वाहन, मोबाइल पर बात करते हुए वाहनों के खिलाफ चलानी कार्यवाही की जा रही है।

Oplus_16908288
जानकारी के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में रेल चौकी प्रभारी समीप पांडे के द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ सेक्टर 2 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। टू वीलर वाहनों पर बिना हेलमेंट पहने वाहन चालकों को रोक कर यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए चालान किए गए है।
Oplus_16908288
वही इस बाबत पर ज्वालापुर रेल चौकी प्रभारी समीप पांडे ने बताया कि आलाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटी पर बिना हेलमेट पहने आधा दर्जन से ज्यादा वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, बिना कागजात और काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर अपराधों पर अंकुश लगाना है। वाहनों पर चालान करने की कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button