देहरादून

देहरादून पुलिस लाइन मे हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) देहरादून। पुलिस लाइन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक रहे व लिटिल फिट संस्था के संस्थापक अभिनव तोमर और संस्था की कोषाध्यक्ष संयोजक डॉक्टर (कवि) रजनी चौहान ने मुख्य अतिथियों को बुके देकर व फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक और अन्य अतिथियो द्वारा दीप प्रजलित कर किया गया। उत्तर प्रदेश के बड़ौत के बच्चों के डॉक्टर अभिनव तोमर उनके सहयोगी डॉक्टर रजनी चौहान के सौजन्य से इस संस्था के द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस कर्मचारी और पुलिस विभाग के अधिकारियों के लिए इस संस्था ने कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन को करने में डॉक्टर अभिनव तोमर और उनके सहयोगी डॉ रजनी चौहान ने काफी मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। डॉक्टर अभिनव तोमर को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के द्वारा साधुवाद दिया और यह भी कहा कि आपकी संस्था ऐसे ही लगातार कार्यक्रम का आयोजन करते रहे। पुलिस के परिवार वालों ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया इस कार्यक्रम में हास्य कवि और कवियों की बड़ी-बड़ी हस्तियां मौजूद थी जिन्होंने टीवी चैनल पर भी अपनी पहचान बनाई हुई है। डॉक्टर रजनी चौहान व डाक्टर अभिनव तोमर ने धन्यवाद किया कि आपने हमें उत्तराखंड के देहरादून शहर में बुलाया उसके लिए धन्यवाद। अंत में सभी को लिटिल फिट संस्था के संस्थापक व मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक के द्वारा सम्मानित किया गया। वही कवियो में अपने प्रस्तुति देने वाले एलेश अवस्थी, हास्य कवि विनोद पाल, डॉक्टर निखिल चौहान, प्रीति पांडे, अकबर ताज और गौरव बंसल कवि उपस्थित रहे। इनमें से कुछ कवि/कलाकार टीवी पर वाह वाह क्या बात है के मंच पर भी अपनी प्रस्तुति कवि के रूप में दे चुके है।

Related Articles

Back to top button