हरिद्वार

देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़, एक बदमाश घायल

घायल बदमाश के पास से पीड़ित का मोबाइल बरामद, अमानतगढ़ फैक्ट्री में हुई फायरिंग के खुले राज

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार की बुग्गावाला पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, दूसरा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने जानकारी जुटी, घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

वहीं मौके पर पहुंच एसपी ग्रामीण ने बताया कि देर रात्रि थानाध्यक्ष बुग्गावाला वाद जोनल चैंकिंग यूपी बॉडर से बुग्गावाला क्षेत्र अंतर्गत सरकारी मोबाइल वाहन गश्त करते हुए पुलिसकर्मी जा रहे थे, तभी रास्ते में ही दो मोटरसाइकिल सवार ग्राम बंजारावाला की ओर से आते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति होने पर पुलिस कर्मियों द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो पुलिस कर्मी पर ही जान से मारने की नीयत से ही फायरिंग कर दी, उन्होंने बताया पुलिस कर्मी द्वारा बदमाशों पर जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि घायल बदमाश से नाम व पता पूछने पर अपना नाम लुकमान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम गोकुलवाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार बताया जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस व ओर 9 जून को अमानतगढ़ फैक्ट्री में हुई फायरिंग की घटना से सम्बंधित पीडित का मोबाईल फोन बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं फरार बदमाश की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button