नवगठित पार्टी की औपचारिक घोषणा से पूर्व समर्थकों के बीच गरजे खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा, धर्मपत्नी के हाथ में होगी पार्टी की कमान
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। जननिर्माण पार्टी के गठन की औपचारिक घोषणा से दो दिन पूर्व अपने समर्थकों ओर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेविका सोनिया शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश, स्वरोजगार तथा विकास पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनकी नवगठित जननिर्माण पार्टी आगामी 2027 का विधान सभा चुनाव लड़ेगी तथा योग्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। वरिष्ठ पत्रकार एवं खानपुर के लोकप्रिय विधायक उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि वे खानपुर का आगामी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद में जिला पंचायत में जो भारी भ्र्ष्टाचार है, उसको रोकने के लिए वे जनता के सहयोग से जी जान से सँघर्ष करेंगे। विधायक उमेश कुमार शर्मा कहा कि वर्तमान में चालीस प्रतिशत की राशि जिला पंचायत में ठेकेदारों से पहले ही ले ली जाती है, ऐसे में किस प्रकार सही विकास हो सकता है। उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि जनता के सहयोग से दोबारा वे खानपुर से चुनाव जीतकर विकास को और गति देंगे। उनका आगामी चुनाव केवल विकास और भ्र्ष्टाचार मुक्ति के लिए होगा। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आए अनेक प्रधानों एवं गणमान्य लोगों ने पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की।









