भगवान परशुराम ज्ञान, शौर्य और त्याग के अद्भुत प्रतीक: सुनील सेठी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। होटल पिनाकी गंगा विहार भूपतवाला पर राजेश पांडे के संयोजन में आयोजित भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव (परशुराम जयंती) के पावन अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पंजाबी महासभा एवं महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्य अतिथि उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर सभी प्रदेश देश वासियों सहित हरिद्वार की जनता को परशुराम जन्मोत्सव की बधाई देते हुए अनंत शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ दिन अवतरित, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी शौर्य, ज्ञान और त्याग के अद्भुत प्रतीक हैं। भगवान परशुराम को न्याय, साहस और धैर्य का प्रतीक माना जाता है।
कार्यक्रम संयोजक राजेश पांडे एवं राकेश जमदग्नि ने कहा कि यह दिन अक्षय तृतीया होने के कारण अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसमें दान और पूजा का विशेष महत्व है। परशुराम जी को चिरंजीवी (अमर) माना जाता है, जो आज भी महेंद्र पर्वत पर तपस्यारत हैं। इस शुभ अवसर पर, भक्त भगवान परशुराम से साहस और धर्म के मार्ग पर चलने का आशीर्वाद मांगते हैं। इस अवसर पर पूजा अर्चना कर पुष्प फल अर्पित कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश पांडे, राकेश जमदग्नि, हरिमोहन भारद्वाज, राम जी दुबे, अजय यादव, राजेश पांडे, लाल जी यादव, मुकेश पांडे, सत्यप्रकाश पांडे, भोला शर्मा, गौरव शर्मा, राकेश शर्मा, हरि मोहन पांडे, छोटू पांडे, अमर सिंह, वरदान पाठक, नरेंद्र शर्मा, राधिका प्रसाद, ललित मिश्रा, नीरज मिश्रा, संदीप सिंह, विपिन मिश्रा, विवेक मिश्रा, राजू श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, सुनीता जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।









