हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने इस अवसर पर बताया कि आज रोटरी क्लब के साथ मिलकर पुनः शंकराचार्य चौक पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की तरफ से मीठे पानी की बोतले शिव भक्तों को वितरित की गई एक सूक्ष्म सी सेवा उन भक्तों की प्यास बुझाने को की गई जो कई किलो मीटर पैदल गर्मी में अपने गंतव्य को जा रहे है अनूठी पवित्र यात्रा में शिव भक्तों की जितनी सेवा की जाए उतनी कम है हरिद्वार में कई संस्थाएं शिव भक्तों की सेवाओं को आगे आकर दिन रात कार्य कर रही है जिसमें रोटरी क्लब के रोटेरियन निखिल गर्ग ने भी आज राष्ट्रीय पंजाबी समाज का सहयोग करते हुए शिव भक्तों की सेवा में अपना सहयोग किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रोटेरियन निखिल गर्ग, पार्षद वरिष्ट पंजाबी नेता हरविंद्र सिंह,अंकुर मित्तल, हिमांशु चोपड़ा, अभिनव चौरसिया, कुश चौरसिया, गिरीश भाटिया, वरुण भाटिया, लक्की अनेजा, रवि अरोड़ा, अमित अरोड़ा उपस्थित रहे।









