उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई: नीरपाल
यतेंद्र कुमार हरिद्वार सवांददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। इकबालपुर राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड के प्रदेश संगठन प्रभारी चौ० नीरपाल सिंह के उत्तराखंड के दौरे के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। चौ० नीरपाल सिंह ने कहा कि हमने किसानों की लड़ाई सड़कों पर उतर कर लड़ी है। यही कारण है कि आज सभी किसान मजदूर भाई राष्ट्रीय लोकदल के झंडे के नीचे खड़ा है। चौ० नीरपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई हैं। चुनाव में मात्र तीन सप्ताह का समय शेष बचा है, उसके बाद भाजपा वनवास पर चली जायेगी। प्रदेश अध्यक्ष तामिन त्यागी ने कहा कि हम गाँव-गाँव जाकर लोगो से मिल रहे है। परिणाम बेहतर होगा। प्रदेश महासचिव नन्दिनी वत्स ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सबसे अधिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के यहां पर होता है। जिलाध्यक्ष मोर्द्धज व युवा के प्रदेश अध्यक्ष चौ हरमीत, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह, प्रदेश सचिव संदीप मलिक ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल जनता के लिए सही विकल्प बनेगा। इस दौरान चौ जितेन्द्र सिंह, भगत सिंह गुर्जर, दिलशाद, अमित कुमार, पोपिन राठी, जयकुमार मुखिया, ब्रह्मपाल सिंह, चौ० योगेंद्र सिंह व मनोज चौधरी आदि उपस्थित रहे।