योग का सम्बन्ध स्वास्थय से ही नही अपितु परीक्षा से भी है: सुहानी शर्मा
गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। योग का सम्बन्ध स्वास्थय से ही नही अपितु परीक्षा से भी है। इस बारे में पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद से हाई स्कूल की छात्रा ने सुहानी शर्मा ने बताया कि परीक्षा काल में विद्यार्थीयो को अपने दिमाक पर नियंत्रण रखना चाहिए। जिसके लिए योग की कुछ क्रियाएँ काफी मददगार सावित होती है। साथ ही सुबह जल्दी उठकर पढ़ना अच्छा रहता है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि एग्जाम से 1 घंटे पहले अपने दिमाग को पूरी तरह से शांत रखना आवश्यक है। अक्सर बच्चे परीक्षा को लेकर घबरा जाते है, धैर्य बनाये रखना जरूरी है। धैर्य खोने के कारण परीक्षा समय आते-आते मानसिक तौर पर बहुत कमजोर पड़ने लगते है। जिसका असर उनके परीक्षा कक्ष में दिखाई देता है, बच्चा अधिकांश जल्दबाजी के चक्कर में कई महत्वपूर्ण प्रश्न को छोड़ देता है। इसके साथ ही परिवार, स्कूल, मित्रों का परीक्षा दबाव से विद्यार्थी मानसिक मानसिक रूप से परेशान हो जाते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए आवश्यक है योगाभ्यास ध्यान करना। योग से मानसिक संतुलन बना रहता है, जिससे उसका पढ़ा हुआ याद रहता है।