महालक्ष्मी व्यापार मंडल की पहल रंग लायी, बनेगा शौचालय

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। महालक्ष्मी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा व संयोजक संजय चौहान द्वारा नगर निगम के वार्ड नंबर 11 के पार्षद दीपक शर्मा को सौंपा गया ज्ञापन आखिरकार रंग लाया। इसी कड़ी में नगर निगम के अधिशासी अभियन्ता आनन्द सिंह व अवर अभियन्ता प्रभारी दिनेश चन्द कांडपाल द्वारा निरीक्षण कर होटल आरती के सामने जगह चिन्हित की। इस दौरान अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा, संयोजक संजय चौहान, पार्षद दीपक शर्मा, भोला शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, रमेश अरोड़ा, रामनाथ, सौरभ, गगन अरोड़ा आदि शामिल रहे। महालक्ष्मी व्यापार मंडल के अध्यक्ष की इस पहल को समस्त व्यापारियों ने सराहा। गौरतलब है कि वर्ष 2010 में चित्रा टाकिज के सामने से हटाए गए खोखा धारकों को हटाये जाने के बाद से ही यहां बने शौचालय भी तोड़ दिए गए थे और आज 15 साल बीत जाने के बाद भी यहां शौचालय नहीं बन पाया था। 200 से ऊपर की संख्या में मौजूद व्यापारियों सहित यहां आने वाले यात्रियों को शुलभ शौचालय न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। एक भी शुलभ शौचालय न होने से तीर्थ यात्रियों से लेकर व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महालक्ष्मी व्यापार मंडल के समस्त व्यापारियों ने पार्षद, अध्यक्ष व निगम के अधिशासी अभियन्ता सहित अवर अभियन्ता प्रभारी का आभार जताया है।