हरिद्वार

दो सोनू की जोड़ी ने एक टेम्पो चालाक के साथ बनाई चोरी की योजना, एक ही रात दो घरों के तोड़े ताले

कांवड मेला के बीच रानीपुर कोतवाली और सीआईयू टीम ने चोरी का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार-लाखों रुपए बरामद

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कावड़ मेले के दौरान चोरी का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो सोनू की जोड़ी ने एक टेंपो चालक के साथ नशे में घुत होकर टिहरी विस्थापित कॉलोनी में चोरी की योजना बनाते हुए 29 जुलाई की रात्रि एक साथ दो घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

वहीं चोरों की गिरफ्तारी और खुलासे के लिए हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देश में रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए सीआईयू की सयुक्त टीम ने घटनास्थलों का मौके पर मुआयना करते हुए संदिग्ध गतिविधियों का ग्राफ तैयार कर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जिसके चलते गठित पुलिस टीम को चोरों को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

वहीं इस बाबत पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि 29 जुलाई को तीन चोरों द्वारा टिहरी विस्थापित कॉलोनी में रात्रि के समर दो घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि वादी की सूचना पर 4 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि चोरी की घटना में टैंपो परमिट का नंबर प्रकाश में आने के बाद, टैंपो ओर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चेकिंग के दौरान बीएचईएल स्थित स्टेडियम के पास टैंपो समेत अक्षय को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दो ओर अन्य आरोपी सोनू के साथ मिलकर नशे में धुत होकर चोरी की योजना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने बताया कि एक घर में कुछ न मिलने के चलते दूसरे घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखा सोने का सामान लेकर फरार हो गए ओर धामपुर में एक चलते फिरते व्यापारी को पांच लाख में बेच दिया।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह भंडारी ने बताया की टेंपो चालक के पास मृतक पुलिस कर्मी का आई कार्ड भी मिला है। उन्होंने बताया कि 15 दिन पूर्व पीएससी में तैनात पुलिसकर्मी की मृत्यु हो गई थी जिसके चलते परिवार घर जा रखा था। उन्होंने बताया कि अक्षय उर्फ गोलू पर सिडकुल हरिद्वार, कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में तीन मुकदमे में दर्ज है, साथ ही सोनू सैनी पर सात मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button