हरिद्वार

Video: सवारी बन बैठे एआरटीओ निखिल शर्मा, ऑटो चालक ने 50 रुपए की जगह मांगे 300 रुपए

जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग का वाहन चालकों पर शिकंजा, 105 चालान-25 वाहन जब्त

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर लगातार हरिद्वार में परिवहन विभाग टीम द्वारा वाहन चालकों पर शिकंजा कैसा जा रहा है। परिवहन विभाग की कार्रवाई से जहां वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है, तो वहीं सवारी बनकर बैठे एआरटीओ निखिल शर्मा से जब ऑटो चालक ने 50 रुपए की जगह 300 रुपए मांगे तो होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन निखिल शर्मा और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में ऑटो रिक्शा एवं विक्रम वाहनों द्वारा लिए जा रहे किराया वसूली को लेकर अभियान चलाया हुआ है। खुद मैदान में उतरे दोनों अधिकारी और परिवहन विभाग टीम के साथ मिलकर हरिद्वार में किराया वसूली को लेकर स्वयं यात्री बनकर ऑटो एवं विक्रम में यात्रा की जिससे की हकीकत सामने आ सके।

वहीं इस बाबत पर एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग टीम द्वारा लगातार वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अभियान के दौरान 105 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई है ओर साथ ही नियमों का उल्लंघन कर रहे 25 वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि काफी समय से किराया वसूली को लेकर शिकायतें मिल रही थी, अभियान के दौरान दो विक्रम वाहन चालकों द्वारा यात्रियों से 300 रुपए मांगे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि रूट का सामान्य निर्धारित किराया 50 रुपए है।

एआरटीओ निखिल शर्मा ने कहा कि निर्धारित किराए से अधिक वसूली, ओवरलोडिंग तथा बिना पंजीकरण वाहन चलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि अधिक किराया वसूल ले जाने या नियमों का उल्लंघन देखने पर वाहन संख्या नोट कर परिवहन विभाग को सूचना दें, जिस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button