देहरादून

सावन के शुभारंभ से ही नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ रहा आस्था का सैलाब

प्रातः काल से ही हर हर महादेव के जयकारों से गूंग रहा नीलकंठ महादेव मंदिर

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड सावन माह में भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा अर्चना कर पुण्य प्राप्त करते हैं वहीं हर वर्ष उत्तराखंड पौड़ी जिले में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। जहां नीलकंठ महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा भारी संख्या में आने वाले शिव भक्तों हेतु उचित व्यवस्थाएं की जाती हैं।

Oplus_16908288
जिससे सभी शिव भक्त गंगा जल अर्पित कर महादेव के दर्शन प्राप्त कर सकें। वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिसमें नीलकंठ महादेव मंदिर क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात है। वहीं नीलकंठ महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी शिवानंद महाराज ने बताया कि सावन के प्रारम्भ से पूर्व से ही नीलकंठ महादेव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।
Oplus_16908288
जो कि ब्रह्ममुहुर्त से ही महादेव के दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हैं। स्वामी शिवानंद महाराज जी ने बताया कि वैसे तो हर दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से लाभ प्राप्त होता है। परन्तु सावन महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। स्वामी शिवानंद महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन लाखों की संख्या में शिव भक्त पैदल मार्ग से कठिन यात्रा करते हुए भोलेनाथ की एक झलक देखने को बड़ा तप करते हैं। सावन के महीने में यदि कोई भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना पूजा अर्चना करते हैं तो महादेव की अपार कृपा प्राप्त करते हैं।
Oplus_16908288
वहीं नीलकंठ महादेव के दर्शन मात्र से ही जीवन धन्य हो जाता है। स्वामी शिवानंद महाराज जी ने कहा कि सावन महीने के शुभारंभ से लेकर अंत तक दिन भर लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। जहां शिव भक्तों द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर में हर हर महादेव के जयकारों की गूंज से अलग ही नज़ारा देखने को मिलता है। वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात रहता है। पुलिस प्रशाशन का विशेष सहयोग रहता है। जो कि ऋषिकेश से लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर मार्ग तक जगह जगह अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button