बागेश्वर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बागेश्वर थाने में ‘कोशिश–एक नई आशा’ थाना दिवस

महिलाओं की शिकायतों का हुआ त्वरित समाधान, जागरूकता और भरोसे का दिया मजबूत संदेश

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) बागेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को बागेश्वर थाने में ‘कोशिश–एक नई आशा’ थीम के अंतर्गत थाना दिवस का आयोजन किया गया। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।

Oplus_16908288
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने की। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने संयुक्त रूप से महिलाओं की शिकायतें सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
Oplus_16908288
जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि प्रशासन महिलाओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। थाना दिवस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी महिला को अपनी बात रखने में संकोच न हो और उन्हें त्वरित न्याय मिल सके।
Oplus_16908288
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित भी किया गया।
Oplus_16908288
वहीं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने कहा कि बागेश्वर पुलिस के लिए महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘कोशिश–एक नई आशा’ अभियान के माध्यम से महिलाओं में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Oplus_16908288
थाना दिवस के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन सेवाओं की उपयोगिता तथा छेड़छाड़ जैसे अपराधों की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के संबंध में विधिक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button