स्वार्थ की राजनीति के चलते सभी दलों ने जनता को छला, प्रदेश में बढ़ रहा लगातार मजलिस का जनाधार: डॉ० नैयर काजमी
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुडकी। ऑल इंडिया मजलिस इत्तिहादुल मुस्लिमीन (मजलिस) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० नैयर काजमी ने कहा कि उनकी पार्टी का जनाधार लगातार प्रदेश में बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में सभी वर्ग और समाज के लोग पार्टी के सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उक्त विचार मजलिस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० नैयर काजमी ने ग्राम मेहकलां में पार्टी कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज मजलिस का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और इसमें हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तक विभिन्न दलों द्वारा स्वार्थ की राजनीति कर जनता को केवल छला गया है। सभी दलों द्वारा शोषितों, दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्हें जाति-धर्म में बांटकर आपस में लड़वाया तथा उन्हें सरकारी योजनाओं, नौकरियां एवं अन्य सुविधाओं से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी वर्ग एवं धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है तथा कमजोर एवं शोषित वर्ग की आवाज को केवल होने की पार्टी ही उठाती है। आज बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी पूरे देश की जनता की आवाज बन चुके हैं तथा देश में कहीं भी कमजोर, मजलूम और समाज के दबे-कुचले लोगों के साथ अन्याय या उत्पीड़न होता है तो केवल बैरिस्टर साहब भी उनकी लड़ाई लड़ते हैं। इस अवसर पर जिला सचिव आस मोहम्मद, अबरार मलिक विधानसभा अध्यक्ष कलियर, मोहम्मद शाहरुख ग्राम अध्यक्ष, फरीद अहमद, ठेकेदार जुल्फिकार, मोहम्मद साकिब, सलमान, मुदस्सिम, आजाद अली, मोहम्मद साजिद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।









