हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार में भगवानपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

नाबालिग बालिकाओं को भगाने वाले दो आरोपी बिजनौर से गिरफ्तार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। भगवानपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही उन्हें बहला-फुसलाकर भगाने वाले दो आरोपियों को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है। बता दे भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 21 अप्रैल को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री और भतीजी घर से बिना बताए लापता हो गई हैं। मामला बेहद संवेदनशील होने के चलते पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वही हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर एसपी देहात और पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर रितेश शाह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के इलाकों के CCTV कैमरे खंगाले, हाईवे फुटेज चेक की और डिजिटल सर्विलांस की मदद से दोनों बालिकाओं की लोकेशन ट्रेस की। लगातार प्रयासों के बाद 25 अप्रैल को पुलिस ने बिजनौर से आरोपी मोहित कुमार को हिरासत में लेकर नाबालिग भतीजी को सकुशल बरामद किया। इसके अगले ही दिन आज दूसरी कार्रवाई करते हुए आरोपी नितीश उर्फ मन्नू को भी बिजनौर से हिरासत में लिया गया और दूसरी नाबालिग पुत्री को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। वहीं इस बाबत पर भगवानपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया था। फिलहाल दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित कुमार निवासी गांव भरेका गजरौला पैमार थाना कीरतपुर जिला बिजनौर व नितीश उर्फ मन्नू निवासी उसी गांव के रूप में हुई है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एसआई अखिलेश कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल उबैद और महिला पीआरडी गुलशाना आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button