हरिद्वार

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मोहम्मद आरिफ का संदेश

शाहबाज सलमानी हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब रजि० के महामंत्री व अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय निगरानी समिति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य मोहम्मद आरिफ चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी स्वतंत्रता किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार होती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है, जो सच को सामने लाने का कार्य करती है। ऐसे में पत्रकारों को निर्भीक होकर, निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। साथ ही सरकार और समाज का भी यह कर्तव्य है कि पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए। मोहम्मद आरिफ चौधरी ने आगे कहा कि आज के समय में फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं के बीच सच्ची और जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता और भी बढ़ गई है। उन्होंने सभी पत्रकारों को इस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे समाज के हित में अपनी भूमिका को और मजबूती से निभाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button