हरिद्वार

बहादराबाद पुलिस की गिरफ्त में आया पांच हजार रुपए का इनामी आपराधिक

गौमांस तस्करी से जुड़े है मुस्तकीम के तार, चल रहा था फरार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने गौवंश संरक्षण अधिनियम में वांछित चल रहा पांच हजार रूपये के इनामी अपराधी को थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतरशाह से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में गौमांस तस्करी से जुड़े तत्वों के खिलाफ गठित टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की जा रही है। वहीं इस बाबत पर बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि काफी समय से फरार चल रहा पांच हजार रूपये के इनामी को पुलिस टीम ने कल बहादराबाद क्षेत्र शांतरशाह मुस्तकीम 35 वर्षीय को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे आरोपी के नाम पर माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारण्ट व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पांच हजार रूपये का ईनाम जारी किया गया है। आरोपी को नियमानुसार आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button