हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के सख्त तेवर पर खड़ी उतरी खाकी, अपराधियों पर कसा शिकंजा

जनपद हरिद्वार पुलिस के रडार पर अपराधी, एक माह में पुलिस की बड़ी कार्यवाही: हड़कंप

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध मुक्त वातावरण बनाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के सख्त निर्देश पर जिले के शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत तीन अप्रैल से तीन मई तक अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है, जिसके चलते अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद हरिद्वार पुलिस ने आपराधिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल 2026 से तीन मई 2026 तक का एक माह का आंकड़ा बताते हुए कहा कि पुलिस ने कुल 96 वांछित, 26 इनामी, 431 वारंटी सहित कुल 771 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 101 गुंडा तत्वों, 24 हिस्ट्रीशीटर्स, शांति व्यवस्था में खलल डाल रहे 843 व 280 अन्य असमाजिक तत्वों के खिलाफ गिरफ्तारी/चालानी कार्यवाही की गई।

उन्होंने बताया कि समाज के बीच बिना सत्यापन रह रहे संदिग्धों की पड़ताल करते हुए विभिन्न थाना पुलिस ने इस दौरान कुल 15666 लोगों का सत्यापन करते हुए BNS में 03, पुलिस एक्ट में 4006, BNSS में 394, 49 अन्य व 01 अवैध विदेशी नागरिक के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

देर रात अक्सर शांति भंग व आपराधिक वारदातों का कारण बन रहे बार, पब, क्लब, होटल, ढ़ाबे आदि की निगरानी करते हुए पुलिस ने इस दौरान कुल 3543 ईकाइयों को चैक किया गया तथा लापरवाही पाए जाने पर 96 ईकाइयों को पूर्ण रूप से बंद करते हुए 84 मालिकों व 216 अन्य के विरुद्ध कार्यावाही की गई।

इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने व शराब पीकर वाहन चलाने पर कुल 2543 चालान काटे गए। 68 उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया जबकी 452 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस द्वारा 25 अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए।

पुलिस की इस सक्रियता से अपराधियों और उनके मददगारों में खलबली मची हुई है। प्रत्येक थाने को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में अपराधियों पर अपनी पैनी नजर बनाए रखे।

Related Articles

Back to top button