हरिद्वार

हरिद्वार के सोहलपुर की कु० निधि डॉक्ट्रेट एवार्ड से हुई सम्मानित

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कु० निधि को समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “इंटरनैश्नल चैंज मेकर एवार्ड -2026” तथा “योगा एंड नैचुरोपैथी मानद डॉक्ट्रेट उपाधि” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित सोक्रेटिस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी ट्रस्ट की ओर से प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आर.के. सिन्हा, डॉल्फिन फ्रेस वॉटर रिसर्च सैंटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदीप गांधी, पूर्व सांसद, एल.एन. राव, पूर्व न्यायधीश तथा सेवानिवृत विंग कमांडर प्रफुल्ल बख्शी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कु० निधि लंबे समय से समाज के वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों, योग शिक्षा तथा प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए चयन समिति ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कु० निधि ने समाज सेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कार्य अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। कु० निधि की इस उपलब्धि से सोहलपुर क्षेत्र, हरिद्वार जनपद एवं उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Back to top button