लक्सर

पथरी पुलिस का बड़ा एक्शन बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में थाना पथरी पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे व निशानदेही पर चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। 21 जून 2026 को दर्ज दो बाइक चोरी के मुकदमों की जांच के दौरान पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया। घुण्टी चौक मार्ग से सुधांशु और मनीत निवासी धनपुरा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं स्वीकार कर लीं पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 6 चोरी की बाइक बरामद कर ली हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने किया।

Related Articles

Back to top button