Video: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन फिर विवादों में, कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। खानपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
वायरल वीडियो में चैंपियन एक युवक को अभद्र भाषा और आपत्तिजनक गालियां देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि युवक उनसे माफी मांगता नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।
पीड़ित परिवार ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर पूर्व विधायक के खिलाफ तहरीर दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वायरल वीडियो में साफ तौर पर अभद्र व्यवहार दिखाई दे रहा है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जानी चाहिए।
संगठन ने पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो एसएसपी कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा वही मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।









