उर्स मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने कलियर में ली अहम बैठक
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कलियर में आगामी उर्स मैले को सहकुशल व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली कलियर परिसर में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल की अध्यक्षता में उर्स मेला कमेटी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मैले की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसपी देहात ने कहा कि उर्स मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाएं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगी। उन्होंने उर्स मेला कमेटी के पदाधिकारियों व क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से अपील की कि सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू कराने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उर्स मैले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएंगी तथा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।









