हरिद्वार

कांवड़ ड्यूटी में जुटे जवानों का यातायात प्रभारी ने बढ़ाया हौसला

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के बीच लगातार ड्यूटी में जुटे पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें ऊर्जावान बनाए रखने के हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर सराहनीय पहल की गई। यातायात निरीक्षक रुड़की ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जूस और बिस्किट वितरित किए। मौसम की गर्मी और लगातार ड्यूटी को देखते हुए पुलिसकर्मियों को हाइड्रेटेड रहने की सलाह भी दी गई। इस दौरान कहा गया कि कांवड़ मेले जैसे विशाल आयोजन में पुलिस जवान दिन-रात श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उनका स्वस्थ और ऊर्जावान रहना बेहद आवश्यक है। यातायात निरीक्षक ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से ही कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो रही है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से पूरी निष्ठा, अनुशासन और सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाने का आह्वान किया। जवान रहेंगे ऊर्जावान तभी सुरक्षित रहेगा जनमानस के संदेश के साथ पुलिस विभाग की इस पहल की ड्यूटी पर तैनात जवानों ने भी सराहना की।

Related Articles

Back to top button