हरिद्वार

बिछड़ी नाबालिग को मित्र पुलिस ने आधे घंटे में परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटाई मुस्कान

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। कांवड़ यात्रा ड्यूटी के दौरान उत्तराखंड पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बिछड़ी एक नाबालिग बालिका को महज आधे घंटे के भीतर उसके परिजनों से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की। गुरुवार, 6 अगस्त को शाम करीब 5:50 बजे ग्राम तावली, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी 17 वर्षीय कुमारी खुशी पुत्री धर्मपाल बाबा केदारनाथ रेस्टोरेंट ढाबा, धंधेड़ी ख्वाजापुर के निकट ड्यूटी पर तैनात अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र राठी के पास रोते हुए पहुंची। उसने बताया कि वह भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ गई है अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र राठी ने बालिका को पहले शांत कराया, उसका हौसला बढ़ाया और शालीनता से पूछताछ कर परिजनों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद तत्काल आसपास के क्षेत्र में खोजबीन शुरू की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि करीब आधे घंटे के भीतर लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर उसके परिजन सकुशल मिल गए। आवश्यक सत्यापन के बाद कुमारी खुशी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए तहेदिल से आभार व्यक्त किया। इसके बाद परिवार खुशी-खुशी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।

Related Articles

Back to top button