हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत कर रही लगातार कड़ी कार्रवाई

रानीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता वांछित चल रहा वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस की वारंटियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। अभियान के क्रम में रानीपुर पुलिस ने एक और वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा जनपद एवं गैर जनपद क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस टीम ने दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंटी शाहरुख पुत्र शराफत, निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध वाद संख्या 4145/24 में धारा 147, 148, 323, 504 एवं 506 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चरण सिंह (चौकी प्रभारी गैस प्लांट), हेड कांस्टेबल प्रदीप तथा कांस्टेबल कुलदीप शामिल रहे। रानीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वारंटियों एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button