हरिद्वार
400 ग्राम चरस के साथ श्यामपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, बाइक व मोबाइल बरामद
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने 400 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चरस, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गैण्डीखाता टाटवाला नहर पटरी मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 400 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान राकेश निवासी दूधियावाला टाटवाला, थाना श्यामपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने चरस को बेचने के लिए गैण्डीखाता बाजार ले जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।









