दोनों भाइयों ने 13 सोलर लाइटों से पीरपुरा को किया रोशन
ग्राम प्रधान मुजफ्फर अली और प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान की पहल से मुख्य चौराहों व महत्वपूर्ण स्थानों पर लगीं सोलर लाइटें, ग्रामीणों में खुशी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) पीरपुरा। ग्राम पीरपुरा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए ग्राम प्रधान मुजफ्फर अली और उनके भाई इंतजार प्रधान, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उत्तराखंड की पहल से गांव के मुख्य चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर 13 सोलर लाइटें स्थापित की गई हैं। सोलर लाइटों के लगने से रात के समय गांव के प्रमुख स्थान रोशनी से जगमगा उठे हैं। गांव में 13 सोलर लाइटें लगाए जाने से ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल है। मुख्य चौराहों और आवश्यक स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था होने से रात के समय ग्रामीणों के आवागमन में सुविधा होगी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह के विकास कार्य होने से पीरपुरा की तस्वीर लगातार बेहतर हो रही है।
ग्राम प्रधान मुजफ्फर अली ने कहा कि पीरपुरा के विकास को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में विकास का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मुजफ्फर अली, ग्राम प्रधान पीरपुरा ने कहा, “पीरपुरा को बेहतर और सुविधायुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। गांव के मुख्य चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर 13 सोलर लाइटें लगाई गई हैं, जिससे रात के समय ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। हमारा प्रयास है कि पीरपुरा में विकास की रफ्तार लगातार बनी रहे और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें। वहीं इंतजार प्रधान, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उत्तराखंड ने कहा कि गांव के विकास में सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि पीरपुरा में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी और यह गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इंतजार प्रधान ने कहा पीरपुरा हमारा अपना गांव है और इसके विकास के लिए मिलकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 13 सोलर लाइटें मुख्य चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाई गई हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि ग्रामीणों की जरूरतों के अनुसार गांव में विकास कार्य लगातार होते रहें। ग्राम प्रधान मुजफ्फर अली और इंतजार प्रधान ने कहा कि पीरपुरा के विकास को लेकर आगे भी इसी तरह प्रयास जारी रहेंगे। ग्रामीणों की सुविधा, गांव की बेहतर व्यवस्था और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पीरपुरा को लगातार विकास की नई दिशा में आगे ले जाने का प्रयास किया जाएगा। 13 सोलर लाइटों से रोशन हुआ पीरपुरा अब विकास की नई तस्वीर पेश कर रहा है और ग्रामीणों को उम्मीद है कि गांव में विकास कार्यों का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।









