हरिद्वार

कनखल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

ट्रॉली बैग और कट्टे में छिपाकर ले जा रहे थे गांजे की खेप, एक-एक किलो के पैकेट बनाकर हो रही थी तस्करी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 किलो 106 ग्राम अवैध गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की नजरों से बचने के लिए गांजे को कपड़ों के ट्रॉली बैग और कट्टे में छिपाकर ले जा रहे थे।पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को कनखल पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान श्रीयंत्र पुल से बैरागी कैंप की ओर पैदल आ रहे तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में दो ट्रॉली बैग और एक सफेद कट्टे से टेप में लिपटे गांजे के पैकेट बरामद हुए। गांजे को करीब एक एक किलो के छोटे पैकेटों में तैयार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिपेश निवासी बैरागी कैंप, कनखल, रणजीत लाकड़ निवासी ठोकर नंबर 10 कनखल और आदित्य निवासी मीना बाजार, लोहाघाट, चम्पावत के रूप में हुई है।पुलिस ने दिपेश के कब्जे से 11 किलो 35 ग्राम, रणजीत से 14 किलो 32 ग्राम और आदित्य से 7 किलो 32 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की योजना थी। तीनों के खिलाफ कनखल कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में एएसआई मनोज गैरोला, एसआई नरेन्द्र सिंह रावत, एएसआई ललित मोहन अधिकारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा, कांस्टेबल रणजीत सिंह और कांस्टेबल गजय तोमर शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button