
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने सैनिक सम्मेलन में पुलिस जवानों की पीठ थपथपाते हुए अगस्त 2026 पुलिस मैन ऑफ द मंथ से 32 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद हरिद्वार के विभिन्न थानों, शाखाओं, कार्यालयों समेत पुलिस लाइन से आए पुलिस जवानों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए मौके पर ही निस्तारण किया, ओर शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित निर्देशित किया।
एसएसपी ने बताया कि सैनिक सम्मेलन में 32 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न जटिल अपराधों के अनावरण ओर जनता के निहितार्थ किए, साथ ही जन्माष्टमी पर्व के दौरान जनपद के विभिन्न थानों/शाखाओं द्वारा पुलिस लाईन रौशनाबाद में लगाई गई झांकियों में प्रथम स्थान पुलिस दूरसंचार, द्वितीय स्थान फायर सर्विस व तृतीय स्थान थाना सिडकुल द्वारा प्राप्त करने पर नगद धनराशि से पुरस्कृत भी दी गई है।









