20 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लक्सर पुलिस ने अभियान चलाते हुए अलग अलग स्थानों से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ क्षेत्र में लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में बीते दिन पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए गुरुमीत निवासी हरचन्दपुर, रोहित निवासी पीतपुर और असलम निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी को अवैध कच्ची शराब के साथ दबोचा। तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत अलग अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर, हेड कांस्टेबल आशीष भट्ट, कांस्टेबल रविन्द्र चौहान, किशोर नेगी, सतपाल राणा और अक्षय तोमर शामिल रहे।









