लक्सर

5 हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार, लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस ने फरार व इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार के इनामी नशा तस्कर आजाद ल निवासी लादपुर खुर्द को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लक्सर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत दो अलग अलग मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी,एसएसआई राजेश बिष्ट, एसआई दीपक चौधरी, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश और हेड कांस्टेबल अरविंद रावत शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button