हरिद्वार

हरिद्वार भीमगोडा महाकाली व्यापार मंडल का हुआ गठन

सर्वसम्मति से मनोज चौहान को सौंपी अध्यक्ष पद की कमान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र भीमगोडा महाकाली व्यापार मंडल का गठन किया गया है। जिसमें प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों की सर्वसम्मति से मनोज चौहान को अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। वहीं जितेन्द्र गुप्ता को महामंत्री एवं सुमित गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। व्यापार मंडल गठन के पश्चात् मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शहर व्यापार मंडल के पदाधिकारियो द्वारा विधिवत रूप से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वहीं महाकाली व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि महाकाली व्यापार मंडल के नवनियुक्त सभी पदाधिकारी व्यापारी हित में सेवा कार्य करेंगे। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। वहीं अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि उन्हें जो अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है वह उसे अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव नैयर, राजीव पाराशर, अमन शर्मा, पार्षद हिमांशु गुप्ता एवं अन्य गणमान्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button