पिरान कलियर

दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती की मांग, सभासद प्रतिनिधि गुलफाम शाबरी ने उठाई आवाज

गेट के आसपास संदिग्ध गतिविधियों से माहौल खराब होने की शिकायत, पुलिस तैनाती और गश्त बढ़ाने की मांग

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) हरिद्वार। पिरान कलियर क्षेत्र में स्थित दरगाह साबिर पाक के आसपास बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने चिंता जताई है। सभासद प्रतिनिधि गुलफाम शाबरी के माध्यम से प्रशासन को दिए गए पत्र में दरगाह के मुख्य गेट के पास गलत गतिविधियों के होने की बात कही गई है। पत्र में बताया गया कि दरगाह में बड़ी संख्या में जियारत के लिए आने वाले जायरीन के बीच कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब कर रहे हैं। इससे न सिर्फ धार्मिक स्थल की गरिमा प्रभावित हो रही है, बल्कि स्थानीय लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है। इसके अलावा शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि शाम होते ही गेट के आसपास संदिग्ध लोगों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे आने-जाने वालों को असहजता महसूस होती है। कई बार लड़के-लड़कियों के साथ गलत व्यवहार और अव्यवस्थित गतिविधियों की भी जानकारी सामने आई है। सभासद प्रतिनिधि गुलफाम शाबरी ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त कराई जाए और एक पीआरडी या पुलिस जवान की स्थायी ड्यूटी लगाई जाए, ताकि ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द कार्रवाई कर दरगाह क्षेत्र की पवित्रता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाएगा।

Related Articles

Back to top button