ज्वालापुर में गूंजा सलमानी बिरादरी की एकजुटता का संदेश, सम्मेलन में नई जिम्मेदारियों का ऐलान
शाहबाज सलमानी हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शाहबाज सलमानी) हरिद्वार। सलमानी बिरादरी को संगठित करने, समाज की एकजुटता को मजबूत करने तथा संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी का महत्वपूर्ण सम्मेलन ज्वालापुर स्थित सलमानी पंचायती घर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में सलमानी बिरादरी के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में संगठन के विस्तार और नई जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सलमानी बिरादरी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष इकराम सलमानी सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान संगठन को ज्वालापुर शहर एवं जिले में और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय सलमानी कमेटी के तासीन सलमानी ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए आपसी भाईचारा, एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती बेहद जरूरी है। सम्मेलन के दौरान संगठन में नई जिम्मेदारियों की घोषणा भी की गई। अमजद सलमानी को ज्वालापुर शहर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं नसीम सलमानी को जिला अध्यक्ष नियुक्त करते हुए संगठन को जिले में मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा आजम सलमानी को महासचिव व सम्मुन सलमानी को तहसील महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष इकराम सलमानी ने अपने हाथों से नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। नई जिम्मेदारियां मिलने पर मौजूद लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि सलमानी बिरादरी के लोगों को सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए संगठित प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने, जरूरतमंद परिवारों की मदद करने तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। वही प्रोग्राम का संचालक पूर्व सभासद इक़बाल अहमद उर्फ़ मुन्ना सलमानी ने किया और कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकता और संगठन में होती है, इसलिए सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर समाजहित में एक मंच पर आना चाहिए। सम्मेलन में मौजूद समाज के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से उम्मीद जताई कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन और समाज के हित में पूरी मेहनत के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
सलमानी पंचायती घर ज्वालापुर में आयोजित इस सम्मेलन के दौरान माहौल पूरी तरह सामाजिक एकजुटता और भाईचारे से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में सलमानी बिरादरी के अनेक लोग शामिल हुए और संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। सम्मेलन के अंत में समाज के लोगों ने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को आगे लाने और सामाजिक हित के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि नई टीम के नेतृत्व में सलमानी बिरादरी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होकर समाजहित में प्रभावी भूमिका निभाएगी। प्रोग्राम में हाजी शाहिद सलमानी, शाहबाज सलमानी, गुलफाम सलमानी, शफी सलमानी, इमरान सलमानी, सरफराज सलमानी, गुलबाहर सलमानी, टिंकू सलमानी, बॉबी सलमानी, भूरा सलमानी, राजू सलमानी, इमदाद सलमानी, बिरादरी के गणमान्य लोग शामिल रहे।









