नगर आयुक्त ने किया कांवड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए
रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कांवड़ पटरी मार्ग और मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने जटवाड़ा पुल से ज्वालापुर कांवड़ पटरी, बैरागी क्षेत्र, रोड़ी बेलवाला आदि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार कें लिए पूरे मेला क्षेत्र एवं कांवड़ मार्ग पर चौबीस घंटे सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने, कूड़ा समय पर उठाने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी स्थान पर गंदगी अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र सभी प्रमुख स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा आवश्यकता होने पर अतिरिक्त संसाधन एवं कर्मचारियों की तैनाती की जाए। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत, मुख्य सफाई निरीक्षक विकास छाछर सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।









