हैप्पी क्लब रुड़की रजिस्टर्ड एवं राजकीय इंटर कॉलेज मित्र मंडल द्वारा प्रथम विशाल भंडारे का आयोजन, अतिथियों ने कांवड़ियों को किया प्रसाद वितरित
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। हैप्पी क्लब रुड़की (रजि०) एवं राजकीय इंटर कॉलेज मित्र मंडल द्वारा प्रथम विशाल भंडारे का आयोजन गंगनहर किनारे स्थित मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन शिवभक्त कावड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे मंत्री प्रदीप बत्रा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल, रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल तथा विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने शिवभक्तों की सेवा करते हुए कहा कि श्रावण मास में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना ही सच्ची सेवा है। शिवभक्तों की सेवा करना शंकर भोलेनाथ को बहुत पसंद है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि इनके द्वारा लगातार शिवभक्तों की जो सेवा की जा रही है वह बहुत ही प्रशंसनीय है। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों को भजन का प्रसाद वितरित किया तथा उन्हें अपने अपने गंतव्य की ओर सकुशल पहुंचने की कामना की। पूरा पंडाल हर हर महादेव के नारों से गूंज उठा।इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, पार्षद चांदनी, इनर व्हील क्लब स्पार्कल अध्यक्ष स्तुति गोयल, नीलम मधोक, अध्यक्ष अंकित आर्य, महामंत्री मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, कोषाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा, सचिव मनोज नेगी, सचिन त्यागी, अमित वर्मा, दिनेश कुमार, अक्षय कनौजिया, भोजराज सिंह,नवनीत कुमार, शकुंतला शर्मा, सीमा आर्य, मीनू पुंडीर, दीपा अग्रवाल, मानसी अग्रवाल,भारत आर्य, आराध्या शर्मा, यश पंडित आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।









