उत्तरप्रदेश

लखीमपुर घटना के किसानों को दी श्रद्धांजलि

राव ज़ुबैर पुंडीर उत्तर प्रदेश प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राव ज़ुबैर पुंडीर) बागपत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्ववान पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी घटना के शिकार हुए किसानो और नौजवानों की स्मृति में दीप प्रज्जवलित कर उनकी शाहदत को श्रद्धाजंलि अर्पित की। सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ बागपत के जिला अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह ने अपने आवास पर लखीमपुर खीरी घटना के शिकार हुए किसानों व नोजवानों की शहादत को याद किया और दीप प्रज्वलित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा सपा महिला सभा बागपत की जिला अध्यक्ष डॉ सीमा यादव ने भी अपने आवास पर लखीमपुर खीरी घटना के शिकार हुए किसानों और नौजवानों की स्मृति में दीप प्रज्वलित किया और उनकी शहादत को नमन किया। कहा कि लखीमपुर खीरी में निहत्थे किसानों को कुचलने का जो अपराध भाजपा ने किया है वो माफ़ी योग्य नहीं है।

Related Articles

Back to top button