ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर कोतवाली मंगलौर में शांति समिति की बैठक
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को कोतवाली मंगलौर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्राम प्रधानों, वार्ड सदस्यों व सम्मानित व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें पुलिस प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि या अफवाह सामने आती है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके बैठक में मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुलिस प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने में पूरा सहयोग करेंगे। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहार के दौरान शांति और भाईचारे का माहौल बनाए रखें साथ ही किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें।









