ऑल उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने चौधरी गुलशन को सौंपी प्रदेश प्रभारी पद की कमान
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ऑल उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संगठन को मजबूत बनाने एवं जनहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की गई है। संस्था के अध्यक्ष अकरम हुसैन ने यूनियन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सदस्य चौधरी गुलशन को उत्तराखंड प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर अध्यक्ष अकरम हुसैन ने कहा कि संगठन लगातार ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की आवाज उठाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद चौधरी गुलशन सलेमपुर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करेंगे तथा जनहित के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल ट्रांसपोर्ट कर्मियों की समस्याओं का समाधान करना ही नहीं, बल्कि समाजहित के कार्यों में भी अपनी भागीदारी निभाना है। और नई नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश स्तर पर यूनियन का विस्तार तेजी से होगा। नियुक्ति मिलने पर चौधरी गुलशन सलेमपुर ने संस्था अध्यक्ष अकरम हुसैन एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगे तथा ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।









