हरिद्वार

मोबाइल टेस्टिंग वैन से की जा रही खाद्य पदार्थों की जांच

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष अभियान के तहत मोबाइल टेस्टिंग वैन से खाद्य पदार्थों की जांच कर रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में 6 दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा हैए जिसमें अभी तक दुकानों पर बिकने वाले तीन सौ से ज्यादा खाद्य पदार्थों के सैंपलों की प्रारंभिक जांच की जा चुकी है। जिसमें से 21 सैंपल अधो मानक यानी खराब गुणवत्ता के पाए गए हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि मोबाइल टेस्टिंग वैन से केमिकल के द्वारा खाद्य सामग्री में मिलावट का पता लगाया जाता है। जिसके बाद खाद्य पदार्थ संदिग्ध होने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। मोबाइल वैन से खाद्य पदार्थों की जांच के द्वारा लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button