भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा रुड़की की कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे एसपी देहात, शिवभक्तों की सेवा की
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। बोट क्लब चौक स्थित भारत विकास परिषद शाखा रुड़की के कांवड़ सेवा शिविर में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की तथा गंगनहर किनारे स्थित लगे विभिन्न कांवड़ शिविरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सावन माह में शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा करना पुण्य का कार्य है और ऐसे सेवा शिविर समाज में सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। अध्यक्ष आशा चंद्रा ने कहा कि किसी भक्तों की सेवा ही सच्ची सेवा है और उनकी संस्था द्वारा ऐसे सामाजिक कार्य कर जाते रहते हैं। इस दौरान शिविर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर व्यापारी नेता अरविंद कश्यप, युवा समाजसेवी सौरभ सिंघल, शशिकांत अग्रवाल, संजय सिंघल, मयंक अग्रवाल,अनिल जैन, पारुल गोयल, स्वीटी अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, पूजा गुप्ता, संजय सिंघल, मनमोहन शर्मा, राजेश गुप्ता, विपिन कुमार तथा मनोज अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।









