हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। नारसन खुर्द में खेत पर ट्यूबवेल के लिए लगे विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी के मामले का मंगलौर पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के उपकरण व तार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी अजीत और चिल्ली, दोनों नारसन खुर्द निवासी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करते थे। मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।









