प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर मंडावर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर ग्राम मंडावर में युवा भाजपा नेता मोहित राणा द्वारा निशुल्क नेत्र जांच तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया।उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना एक सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्तिकरण होकर तरक्की की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आज भारतवर्ष का पूरे विश्व में डंका बज रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत वर्ष एक बार फिर से विश्व गुरु कहलायेगा।युवा नेता रचित अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न अवसरों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे जनकल्याण की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि निशुल्क नेत्र जांच शिविर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा तथा जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन बचाने में मदद मिलेगी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित यह सेवा शिविर लगाया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा स्वास्थ्य लाभ उठाया। इस अवसर पर अभिषेक चौहान व डॉक्टर राजेश सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।अतिथियों द्वारा सभी रक्तवीरों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।









