लक्सर
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने किया सिंघाड़ा प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण
फिरोज अहमद जिला ग्रामीण प्रभारी
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से खानपुर ब्लॉक में रीप के अंतर्गत लगाए जा रहे सिंघाड़ा प्रोसेसिंग प्लांट का जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने बताया खानपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सिघाड़े का उत्पादन होता है, लेकिन किसानों को उसका सही दाम नही मिल पाता किसानो को उनकी फसल के उचित दाम मिले और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो, इसी उद्देश्य से खानपुर में सिघाड़ा प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जा रहा है जिसका उनके द्वारा आज निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा जहा खानपुर में इस प्लांट के लगाने से किसानों को उनकी फसल के सही दाम मिलेंगे तो किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।